राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना - अन्य योजना

 
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना

यह योजना शैक्षणिक सत्र 2020-21 से प्रारंभ की गई है। प्रदेश में कुल 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय खोले गये हैं। इन स्कूलों में करीब एक लाख 72 हजार गरीब बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त हो रही है। राज्य में 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल भी शुरू किए गए हैं। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से 76 और नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं।

हाफ बिजली बिल योजना

हाफ बिजली बिल योजना

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हाफ बिजली बिल योजना 1 मार्च 2019 से संचालित है। इसके तहत उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक बिजली खपत पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है। योजना से 41 लाख उपभोक्ताओं को अब तक 2500 करोड़ रूपए की छूट मिली है।

वन अधिकार मान्यता पत्र

वन अधिकार मान्यता पत्र

आदिवासियो एवं पारंपरिक वनवासियों को वन क्षेत्रों में काबिज भूमि का अधिकार देने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में अग्रणी राज्य है। राज्य में अब तक कुल 5,03,993 वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित किए गए हैं, जिनमें 4,54,415 व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र, 45,847 सामुदायिक वन अधिकार पत्र तथा 3731 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र प्रदाय किया गया है, इसके 38.85 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि आबंटित की जा चुकी है, जो 5 लाख से अधिक परिवारों के लिए आजीविका का जरिया बन गई है।

राम वन गमन पर्यटन परिपथ

राम वन गमन पर्यटन परिपथ

छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना 137 करोड़ 45 लाख की लागत से विकसित की जा रही है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास के दौरान 14 वर्षों में से लगभग 10 वर्ष छत्तीसगढ़ में बिताए थे। परियोजना के पहले चरण में सीतामढ़ी-हरचौका रामगढ़, शिवरीनारायण, तुरतुरिया, चंदखुरी, राजिम, सप्तऋषि आश्रम, जगदलपुर और रामाराम शामिल है। चंदखुरी और शिवरीनारायण में विकास और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा करके लोकार्पित किया जा चुका है।

पिछले पृष्ठ पर जाने के लिए | पृष्ठ अंतिम अद्यतन किया गया, दिनांक:: 29-09-2022

सूचना पट्ट